आंध्र प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, जानिए 24 घंटे का अपडेट

अमरावती (आंध्र प्रदेश)। राज्य में 24 घंटे के दौरान 77,148 कोरोना परीक्षण किए गए। इस दौरान राज्य में कोरोना के 1,728 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में अब तक कोरोना मामलों की संख्या 8,49,705 हो गई है।

गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें चित्तूर में तीन और कृष्णा जिले में दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा अनंतपुर, पूर्वी गोदावरी, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,837 हो गई है।
बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 1,777 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक कोरोना से 8,22,011 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में 20,857 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन में बताया गया कि अब तक पूरे राज्य में 89,40,488 कोरोना नमूनों का परीक्षण किया गया है।

Related Articles

Back to top button