कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में 10.25 करोड़ से ज्यादा लोगों को बनाया अपना शिकार

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली : दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से अधिक लोग अब तक प्रभावित हो चुके हैं, जबकि इसके कारण 22.19 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 25 लाख 25 हजार 801 हो गई है तथा 22 लाख 19 हजार 290 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.60 करोड़ के पार हो गयी है, जबकि करीब 4.39 लाख मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 46 हजार से अधिक हो गयी है।

इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 23 हजार से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 1,54,274 तक पहुंच गया है।

ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 91.77 लाख हो गयी और इस महामारी से करीब 2.24 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन कोरोना संक्रमण के मामले में रूस से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 38.07 लाख हो गयी है और एक लाख पांच हजार 777 लोगों की मौत हुई है।

रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 37.90 लाख से अधिक है जबकि 71,556 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 32.36 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 76,006 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से अब तक 27.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,319 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक करीब 25.42 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 88,279 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,865 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.17 लाख के पार हो गयी है तथा 56,878 लोगों की मौत हुई है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.87 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 53,650 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से 19.22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 47,921 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 18.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,58,074 लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में संक्रमण के 15.08 लाख मामले सामने आए हैं तथा 37,082 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित मामले 14.49 लाख तक पहुंच गये हैं और तथा 43,951 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

ईरान में इस महामारी से अब तक 14.11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,889 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.58 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 23,769 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 11.26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 40,686 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया में कोरोना से 10.66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 29,728 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,069 लोगों की मौत हुई है।

चेक गणराज्य में कोरोना से 9.80 लाख से लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,211 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.78 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 19,926 लोगों की मौत हुई है।

रोमानिया में कोरोना से 7.27 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,264 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 7.23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,339 लोगों ने जान गंवाई है।

पुर्तगाल में इस महामारी से 7.11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 12,179 लोगों की जान जा चुकी है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.08 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 21,066 लोगाें की मौत हो चुकी है।

इजरायल में संक्रमितों की संख्या 6.38 लाख तक पहुंच गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4738 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.19 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13041 तक पहुंच गया है।

स्वीडन में इस महामारी से 5.67 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,591 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से 5.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,623 लोगों की मौत हो चुकी है।

बंगलादेश में कोरोना से 5.34 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8111 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

फिलीपींस में 5.23 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 10,669 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9370 लोगों की मौत हो चुकी है।

मोरक्को में इस महामारी से 4.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 8259 लोगों की जान जा चुकी है।

ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7703 लोगों की मौत हुई हैं।

सऊदी अरब में कोरोना से करीब 3.68 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6372 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button