सहारनपुर में आज रात से कोरोना कर्फ्यू

सहारनपुर  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना के बढ रहे मामलो को देखते हुये जिला प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू लगाने के आदेश दिये है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कोविड -19 के बढते संक्रमण को देखते हुए उसको नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए 9 से 16 अप्रैल तक रात्रि 9 बजे से प्रांत 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिये है।

ये भी पढ़ें-छह राज्यों में कोरोना के संक्रमण से सबसे अधिक मौतें

 सिंह ने बताया कि आवश्यक सेवायें पूर्व की भाति जारी रहेगी। कोरोना वोरियर, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाओ मीडिया पर प्रतिबन्ध नही रहेगा।

Related Articles

Back to top button