छह राज्यों में कोरोना के संक्रमण से सबसे अधिक मौतें

नयी दिल्ली,  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात सहित छह राज्यों में कोरोना वायरस से सबसे अधिक मौतें हुई है, जो देश में इस अवधि में हुई कुल 780 मौतों का 82.53 प्रतिशत है।

इस अवधि में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 376 मौतें हुई है, इसके बाद छत्तीसगढ़ में 94, पंजाब में 56, उत्तर प्रदेश में 39, कर्नाटक में 36 और गुजरात में 35 मौतें हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,31,968 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 30 लाख 60 हजार 542 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 61,899 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,19,13,292 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 9,79,608 हो गये हैं। इसी अवधि में 780 और मरीजों की मौत के साथ अभी तक इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या कुल आंकड़ा 1,67,642 हो गया है।

देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 91.22 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.50 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.28 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य………………..सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत

अंडमान निकोबार….60……….5027…….62

आंध्रप्रदेश…………14913……893651…7268

अरुणाचलप्रदेश…..29………..16788…….56

असम ………….2370………215790….1112

बिहार……………7505………264730….1595

चंडीगढ़………..3115………..26017……389

छत्तीसगढ़……..68125……334543…..4563

दादर और नागर हवेली

दमन और दीव ….209…….3631…………2

दिल्ली………….23181…….663667….11157

गोवा……………3331………56638…….842

गुजरात ………20473……..307346….4655

हरियाणा………17129………287151…3230

हिमाचल प्रदेश…4513…..61902……..1096

जम्मू कश्मीर…..5623….128020……..2019

झारखंड………..9249…..122383……..1158

कर्नाटक……..53414……973949……12767

केरल………..33936……1110283…..4728

लद्दाख……….505………..9868………130

लक्षद्वीप………58………….719………….1

मध्यप्रदेश…..28060…..290165……4113

महाराष्ट्र……..522762…2649757…57028

मणिपुर……….87…………29001…….375

मेघालय………131………13883……..151

मिज़ोरम………93………..4454……….11

नागालैंड……..146……….12143…….92

ओडिशा…….4713………338890…..1923

पुड्डुचेरी……..2000………40555……..687

पंजाब………26389……..229367…..7334

राजस्थान….21152………326299…..2866

सिक्किम…….97…………..6090………136

तमिलनाडु…..30131……872415……12840

तेलंगाना……..15472……303964…….1746

त्रिपुरा…………148……….33103……..393

उत्तराखंड…….5042…….98712…….1744

उत्तरप्रदेश…….39338….606063…..9003

पं बंगाल……..16109…..576328…..10370

कुल……….979608….11913292…167642

Related Articles

Back to top button