झांसी की पहली महिला ऑटो चालक का कांग्रेसियों ने किया सम्मान

झांसी  अपने परिवार के भरण पोषण के लिए कई जगह काम करने के बाद खुद का ऑटो रिक्शा उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में दौड़ाकर जिले की पहली महिला ऑटो चालक बनी अनीता चौधरी का गुरूवार को कांग्रेसियों ने सम्मान किया।

कांग्रेस जिला व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ यूथुप जैन पिंकी के तत्वाधान में झांसी की प्रथम महिला ऑटो चालक को रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति और पौधा भेंट कर एवं शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं विशिष्ट अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button