कांग्रेस उठाएगी सभी जरूरतमंद मजदूरों के रेल टिकट का खर्चा, सोनिया गांधी का बड़ा फैसला

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब तक भारत में 40000 से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ऐसे में सरकार इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों में से लॉक डाउन एक बड़ा प्रयास है। इस समय लॉक डाउन 3 चल रहा है। हालांकि इस लॉक डाउन से प्रवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं अब कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैसला किया है कि कांग्रेस पार्टी सभी जरूरत मजदूरों के रेल टिकट का खर्च उठाएगी।

इसके लिए एक बयान भी जारी किया गया है। जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सिर्फ चार घंटे के नोटिस पर लॉकडाउन लागू होने की वजह से देश के मजदूर अपने घर वापस जाने से वंचित रह गए। 1947 के बाद देश ने पहली बार इस तरह का मंजर देखा जब लाखों मजदूर पैदल ही हजारों किमी चल कर घर जा रहे हैं।

सोनिया गांधी ने बयान में कहा कि जब हम लोग विदेश में फंसे भारतीयों को बिना किसी खर्च के वापस ला सकते हैं, गुजरात में एक कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपये खर्च कर सकते हैं, अगर रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री राहत कोष में 151 करोड़ रुपये दे सकता है तो फिर मुश्किल वक्त में मजदूरों के किराये का खर्च क्यों नहीं उठा सकता है?

Related Articles

Back to top button