बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कांग्रेस का #SpeakUpAgainstFuelHike अभियान शुरू

कांग्रेस और मोदी सरकार के बीच लगातार वार पलटवार किए जा रहे हैं। जहां एक तरफ पूरा देश कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी से लड़ रहा है ऐसे में राजनीति भी चरम पर है। पूरा देश कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी से परेशान है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने एक अभियान चलाया है इसका नाम भी आ गया है #SpeakUpAgainstFuelHike. कांग्रेस ने यह अभियान देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल को लेकर चलाया है।

बता दें कि देश में लॉक डाउन हुआ था इसके बाद से ही निचले तबके पर इसका बड़ा असर हुआ था। बहुत सारे लोगों की नौकरियां तक चली गई। ऐसे में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल की मार पूरे देश चल रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए यह अभियान चला रही है। लगातार 3 हफ्ते से हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कांग्रेस ने भी इसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अभियान की शुरुआत की है। राहुल गांधी ने सभी से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत पर बोलने की अपील की है।

राहुल गांधी ने इसी के साथ एक वीडियो भी पोस्ट की है जिसके तहत यह कैंपेन चलाया जा रहा है। कांग्रेस आज 10:00 बजे से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रदर्शन कर रही है।

राहुल गांधी ने जो वीडियो पोस्ट की है उस वीडियो में बताया गया है कि कोरोनावायरस संकट और चीन के साथ बिगड़ते हालात के बीच केंद्र की भाजपा सरकार में आम आदमी को अपने हालातों पर छोड़ दिया है। लोगों के पास रोजगार नहीं है और केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की जा रही है। ऐसे में आम आदमी इसकी मार झेल रहा है।

बता दें कि इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के कई नेता सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करेंगे। जिसके तहत वह अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Related Articles

Back to top button