कांग्रेस विधायक गजेन्द्र शक्तावत का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया दुख

राजस्थान के उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का बुधवार सुबह निधन हो गया।

कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने उनके निधन पर शोक जताया है।

सचिन पायलट खेमे के कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुये शोक व्यक्त किया है।

सीएम गहलोतन ने कहा कि, मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वे बीमार थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से मैं परिवारजन और डॉक्टर शिव सरीन के संपर्क में था।

उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा ने कहा, वल्लभनगर से कांग्रेस पार्टी के विधायक श्री गजेंद्र सिंह शक्तावत के देहांत का दुखद समाचार मिला।

मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने एवं उनके परिवारजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी गजेंद्र शक्तावत के निधन र गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुये श्रद्धांजलि दी है।

सचिन पायलट ने शक्तावत के असामयिक निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Back to top button