भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकें कांग्रेस नेता: राकेश शर्मा

धर्मशाला। प्रदेश भाजपा पार्टी के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने निहित स्वार्थवश तथ्यों को दरकिनार कर वोट बैंक की राजनीति करने की कसम खा रखी है। कांग्रेस सलेक्टिव राजनीति की अपनी आदत से बाज नहीं आ रही है।

शुक्रवार को यहां एक बयान में राकेश शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि कोरोना संकट काल में कांग्रेस के नेता राजनीति करते आ रहे हैं। अटल टनल का कम समय में निर्माण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदघाटन किया तो कांग्रेस के नेताओं को सांप सूंघ गया। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आज प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है, जो कांग्रेस नेताओं को रास नही आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार का अनुसरण कर लेना चाहिए। भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार की देन है, जबकि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का गठन होते ही भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार व आतंकवाद की रीढ़ तोड़ने के लिए कई एतिहासिक निर्णय लिये, जिससे सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस पार्टी के भ्रष्ट नेताओं को हुआ है, जिससे बौखलाई कांग्रेस लगातार प्रदेश की जयराम सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता ने कांग्रेसियों को बैचेन कर दिया है।

Related Articles

Back to top button