पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार द्वारा लगाया शोषण का आरोप

शाहजहाँपुर में आज भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने देश निर्माण के लिए 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी थी और कांग्रेस पार्टी ने यूपी बॉर्डर पर खड़ी थी। लेकिन गरीब विरोधी सरकार योगी आदित्यनाथ की पर रोक लगा दी। सिर्फ इतना ही नहीं प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार कर लिया गया और लखनऊ जिला कारागार में कैद है।

उन्होंने कहा कि महासचिव प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह प्रदेश उपाअध्यक्ष पंकज मलिक पर मुकदमे दर्ज करेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका भी खारिज की गई। सरकार अपनी शक्ति का नाजायज उपयोग कर रही है, लेकिन हमें अपनी न्याय पालिका पर भरोसा है कि हम सबको न्याय जरूर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुझे राष्ट्रीय स्तर से निर्देश प्राप्त हुआ है, कि आज दिनांक 2 जून सन 2020 को दिन के 2:00 बजे कमेटी द्वारा संयुक्त का आयोजन किया जाए। जहाँ प्रेस वार्ता में जनपद के वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। वहीं सरकार जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन दिया गया एवं राजनीति के चलते कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेताओं का उत्पीड़न ना किया जाए। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर कराये जायेगे। इस दौरान जितिन प्रसाद के प्रेस कान्फ्रेंस में सोशल डिस्सेंटिंग का विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर मांग की गई कि उनके प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ़ लल्लू को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर जो फर्जी मुकदमें लिखे गए उन्हें वापस लिया जाए।

जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 9000000 लोगों को खाना और राशन पहुंचाया है। जहाँ कई जिलों में रसोई संचालित की गई हमारे कार्यकर्ता दिन-रात सेवा कर रहे हैं। और कांग्रेस पार्टी मुसीबत के समय में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है। इस दौरान जितिन प्रसाद के प्रेस कान्फ्रेंस में जितिन प्रसाद कौशल मिश्रा शशिमोहन अगिनोहत्री तसनीज खाँ भूपेंद्र सिंह भानु कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना दिव्यांश बाजपेई असफाक उल्ला खां फुरकान और विश्वदीप अवस्थी मौजूद रहे।

अंकित शर्मा, शाहजहांपुर

Related Articles

Back to top button