चीन और भारत के बीच सीमा विवाद पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने संसद सत्र बुलाने की मांग की

भारत और चीन के बीच अब भी सीमा विवाद थमा नहीं है। लद्दाख सरहद पर चीन की सेना अब भी तैनात है। चीन लगातार भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। चीन से बातचीत के बाद भी विवाद बना हुआ है। ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को संसद सत्र बुलाने की मांग की है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी से भारतीय सीमा में चीनी सेना की घुसपैठ पर चर्चा करने के लिए यह मांग की है। कांग्रेस लगातार सरहद का मुद्दा उठा रही है।

इससे पहले भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी सरहद का मुद्दा उठा चुके हैं। चीन और भारत के बीच सीमा विवाद पर अब कांग्रेस लगातार केंद्र पर हमला साध रही है। राहुल गांधी ने भी रविवार के दिन शायराना अंदाज में सीमा विवाद पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद अब दिग्विजय सिंह सीमा विवाद पर संसद सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारतीय सीमा में चीनी सेना के घुसपैठ के मसले पर संसद सत्र बुलाई जानी चाहिए और इस मसले पर चर्चा होनी चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तथ्य की पुष्टि की है। हमें पता है कि पीएम नरेंद्र मोदी, पंडित नेहरू नहीं हैं, लेकिन यह मामला काफी महत्वपूर्ण है और इसकी चर्चा संसद में होनी चाहिए।

बता दें कि राहुल गांधी ने भी शायराना अंदाज में सीमा विवाद उठाया था। उन्होंने यह मुद्दा अमित शाह के उस रैली के बाद उठाया जिसमें उन्होंने कहा था की अमेरिका और इजरायल के बाद भारत की सीमा सबसे सुरक्षित सीमा रेखा है। इस पर राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा था कि “सब को मालूम है ‘सीमा’ की हक़ीक़त लेकिन, दिल के खुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है।

हालांकि राहुल गांधी के इस ट्वीट का जवाब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिया। उन्होंने लिखा कि मिर्जा गालिब का ही शेर थोड़ा अलग अन्दाज में है- ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै।

Related Articles

Back to top button