काउंटिंग में मोदी को जीतता देख कांग्रेस के इस नेता को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक मतगणना केंद्र पर सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की हार्टअटैक से मौत हो गई | रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती देखने पहुंचे थे, लेकिन अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़े | मतगणना केंद्र पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ मतगणना केंद्र पर आए थे | तभी वो नतीजे देखते हुए गश खाकर कुर्सियों पर गिर पड़े | उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |

देशभर में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग चल रही है | रुझानों में बीजेपी 300 का आंकड़ा पार कर चुकी है | मध्य प्रदेश में खासकर बीजेपी बड़ी जीत की ओर है | कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हारते हुए दिखाई दे रहे हैं | राहुल गाँधी भी अमेठी में स्मृति ईरानी से पीछे चल रहे है | 2014 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बड़ी बाजी मारी थी | यहां की 29 लोकसभा सीटों में से 27 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था | जबकि कांग्रेस केवल 2 ही सीटें जीत पाई थी | विधानसभा में जिस तरह कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जीत हासिल की थी उसे देखते हुए लग रहा था कि कांग्रेस लोकसभा में मध्य प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करेगी | हालांकि, मोदी लहर होने के बावजूद मध्य प्रदेश की गुना और छिंदवाडा सीट बीजेपी कांग्रेस से नहीं छीन पाई थी | लेकिन इस बार कांग्रेस की बची सीटें भी जाते हुए दिखाई दे रही है |

Related Articles

Back to top button