कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले रिया चक्रवर्ती के पिता भी अपने बच्चों के लिए न्याय मांगने के हकदार हैं

 

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में राजनीति तेज हो गई है। इस मामले में अधीर रंजन चौधरी ने अब बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मशहूर स्टार सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय अभिनेता थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें बिहारी अभिनेता के रूप में बदल दिया। बीजेपी ने ये महज चुनावी माइलेज हासिल करने के लिए किया हैं।

उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह के न्याय की व्याख्या ‘बिहारी के लिए न्याय’ के रूप में नहीं की जानी चाहिए। अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट करके कहा कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पिता भी अपने बच्चों के लिए न्याय मांगने के हकदार हैं। सभी के लिए न्याय हमारे संविधान के मूल सिद्धांतों में से एक है। रिया के पिता एक पूर्व सैन्य अधिकारी हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा की। रिया एक बंगाली ब्राह्मण हैं।

बता दें कि एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया हुआ है। रिया चक्रवर्ती को 14 दिनों के लिए हिरासत में लिया गया है। पिछले कई दिनों से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की जा रही थी जिसके बाद एनसीपी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उनके भाई को भी एनसीबी गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button