हरियाणा में कांग्रेस ने जारी की आखिरी लिस्ट, रेणुका बिश्नोई के नहीं खुले भाग

हरियाणा(Haryana) विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस(Congress) ने गुरुवार को 6 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इससे पहले कई दिन की उठापटक और विरोध के बीच बुधवार आधी रात को पार्टी ने 84 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। अब दूसरी ओर आखिरी लिस्ट जारी हो गई है। इसमें अम्बाला कैंट, लाडवा, असंध, फतेहाबाद, रादौर और बरवाला सीट पर प्रत्याशियों के नाम बताए हैं।

कांग्रेस ने अम्बाला कैंट से वीनू सिंगला अग्रवाल को उम्मीदवार चुना है। वहीँ रादौर से बिशन लाल सैनी और लाडवा से मेवा सिंह को टिकट दिया गया है। असंध से शमशेर सिंह विर्क गोगी, फतेहाबाद से प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा और भूपेंद्र गंगवा को बरवाला से प्रत्याशी घोषित किया गया है। बता दें कि 21 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान होंगे। 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

रेणुका विश्नोई को नहीं मिली टिकट

बुधवार रात कांग्रेस ने 84 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को उनका गढ़ मानी जाने वाली सांपला-किलोई सीट से प्रत्याशी चुना है। वहीँ पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को कैथल से उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस ने इसमें एक को छोड़कर अपने सभी तत्कालीन विधायकों को जगह दी है। पार्टी ने हांसी से रेणुका विश्नोई को छोड़कर सभी 16 विधायकों को टिकट दी है।

Related Articles

Back to top button