भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिले खड़गे, जानिए क्या है कांग्रेस का प्लान!

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है और यह कर्नाटक के हलकुंडी गांव से शुरू हुई है। आज की पदयात्रा खास है क्योंकि इस पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए हैं

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है और यह कर्नाटक के हलकुंडी गांव से शुरू हुई है। आज की पदयात्रा खास है क्योंकि इस पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राहुल गांधी के साथ मौजूद हैं। वहीं खरगे का इस तरह से राहुल की पदयात्रा में शामिल होना गांधी परिवार के ऊपर सवाल खड़ा कर सकता है। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि हम अध्यक्ष चुनाव में किसी का समर्थन नहीं करेंगे लेकिन खड़गे अध्यक्ष चुनाव के दो दिन पहले उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस तरह से चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठ सकते हैं।

वहीं हर दिन की तरह कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। इसमें लिखा गया है कि ये साथ अपनों का है, अपनेपन का है। इस साथ को हम निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button