राजस्थान में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में साथ साथ दिखे गहलोत – पायलट , बदल सकते है राजनेतिक समीकरण!

राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा के पहले दिन 34 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। अब तक भारत जोड़ो यात्रा में औसतन रोज 24 किलोमीटर का सफर तय होता है, लेकिन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से राजस्थान में एंट्री कर चुकी है। सोमवार सुबह करीब 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा साथ चल रहे हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री होम गाड्‌र्स राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा भी सुबह-सुबह यात्रा से जुड़कर पैदल मार्च कर रहे हैं। अब तक ढाई घंटे से अधिक का समय हो चुका है और यात्रा 10-12 किलोमीटर चल चुकी है।

पहले दिन शुरुआती करीब डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद राहुल गांधी झालरापाटन के रायपुर फाटक के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके।

 

राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा के पहले दिन 34 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। अब तक भारत जोड़ो यात्रा में औसतन रोज 24 किलोमीटर का सफर तय होता है, लेकिन राजस्थान में अब स्पीड बढ़ाई जा रही है। यात्रा में कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिख रहे हैं। गहलोत-पायलट, दोनों के समर्थक पैदल चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button