चंद्रयान 2: चांद से 2.1 किमी पहले विक्रम से संपर्क टूटा

हर हिंदुस्तानी सांस रोककर उस घड़ी का इंतजार कर रहा था जब चंद्रमा की सतह को हमारा चंद्रयान चूमेगा।चंद्रयान-2 का यह मिशन जितना अहम है, उतना ही चुनौतियों से भरा भी है, क्योंकि चांद पर लैंडिंग करना आसान नहीं है। ऐसे में एक चिंताजनक ख़बर ये है कि विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया है।
इसरो चीफ ने कहा, विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा। आगे के आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है। आंकड़ों का अध्ययन किया जा रहा है। चांद से 2.1 किमी दूर तक चंद्रयान-2 से संपर्क था, लेकिन फिलहाल संपर्क टूट गया है। इसरो चीफ के मुताबिक अभी आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो सेंटर में वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने वैज्ञानिकों की काफी तारीफ की। पीएम ने कहा, जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। देश आप लोगों की मेहनत पर गर्व करता है। मेरी ओर से आप सब को बधाई। आप लोगों ने विज्ञान और मानव जाति की काफी सेवा की है। आगे भी प्रयास जारी रहेगा। मैं पूरी तरह आपके साथ हूं। ऑल द बेस्ट।

Related Articles

Back to top button