कल्यानपुर के अवैध अस्पतालों पर सीएमओ कार्यवाही जारी, दो अस्पताल और सीज

कानपुर। जनपद के कल्यानपुर थानाक्षेत्र में चल रहे अवैध अस्पतालों पर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी का हंटर जोरों से चल रहा है। थानाक्षेत्र के अब तक पांच से अधिक अस्पतालों को सीज कर दिया गया है और यह प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को दो अस्पतालों को और सीज कर दिया गया है।

कल्यानपुर थानाक्षेत्र में बीते कुछ सालों से अस्पतालों के खुलने का सिलसिला जोरों से जारी है। प्रतिदिन यहां गलियों में कोई न कोई अस्पताल खुल जाता है। जिनको अस्पतालों की जानकारी नही वह भी रुपये कमाने के लिए अस्पताल खोल कर बैठ गए हैं। आलम यह है कि कल्यानपुर थानाक्षेत्र में में 200 से अधिक अस्पताल खुले हैं जहां प्रतिदिन मरीजों के मरने की सूचना आती ही रहती है। इन्ही में से कुछ अवैध अस्पतालों जिनका रजिस्ट्रेशन नही है और बिना ड्यूटी डॉक्टरों के अस्पताल चला रहे हैं उनपर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने कार्यवाही करनी शुरू कर दी है।

कल्यानपुर के न्यू पल्स हॉस्पिटल में अनियमिताओं के बाद सीज होने का सिलसिला अब थमने का नाम नही ले रहा है। इसके बाद अभी तक कल्यानपुर में पांच अस्पताल सीज हो चुके हैं। जिनमे से कल्यानपुर के बेदांता और कानपुर सहारा हॉस्पिटल को आज एसीएमओ ने सीज कर दिया है।

एसीएमओ डॉ. एस के सिंह ने बताया कि बीते दिनों बेदांता और कानपुर सहारा को अल्टीमेटम देकर दो दिनों का समय दिया गया था कि वह अपने मरीज अन्य जगह शिफ्ट कर लें। इसके बाद भी यह अस्पताल संचालित थे जिसके चलते आज इनको सीज किया गया है। अन्य हॉस्पिटल भी जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं उनपर भी कार्यवाही जरूर होगी।

अवैध पैथोलॉजीयों पर भी हो सकती कार्यवाही

कल्यानपुर में जिस तरह अवैध अस्पतालों के चलते मरीजों की जान जा रही है। उसी तरह अवैध पैथोलॉजी भी गलत जांच करके पैसे कमा रही हैं। एसीएमओ ने ऐसी पैथोलॉजी पर भी कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button