सीएम योगी का फैसला आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम होगा

 

उत्तर प्रदेश में आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम बदला जाएगा। इस बात की जानकारी खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी है। आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम रखा जाएगा। आगरा मंडल की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर ट्वीट कर कहा है कि आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा। आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं। हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं। जय हिन्द, जय भारत।

Related Articles

Back to top button