मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरहुआ के पक्ष में जिले में की जनसभाएं, सपा, बसपा को बताया राहु-केतु

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ के पक्ष में सभा को संबोधित किया, सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ को एक बार फिर अवसर मिला है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ के पक्ष में सभा को संबोधित किया, सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ को एक बार फिर अवसर मिला है इस बार आजमगढ़ को विकास को गति मिल सके उन्होंने अपील की। कहा प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी उनकी है और विकास की जिम्मेदारी हमारी। वहीं सपा, बसपा पर कहां की यह लोग उत्तर प्रदेश के राहु-केतु हैं। इन लोगों ने नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। डेढ़ वर्ष के अंदर 5 हजार लोगों को नौकरी दी जाएगी, अग्निपथ योजना की दुनिया में तारीफ हो रही है, यूपी में राजनीत हो रही है।

सीएम योगी ने सपा बसपा को बताया राहु-केतु -Up News

संबोधन के दौरान उन्हें कहा कि सेफई खानदान से भगवान बचाए। आपके पास आए हैं हमने आपके बीच में एक कलाकार को उम्मीदवार बनाया है आपको हाथों हाथ लेना चाहिए कहा कि आप में से बहुत से लड़कों को फिल्म में जाना होता है नौजवानों के लिए अवसर लेकर आ रहे हैं यूपी के अंदर सबसे अच्छी सुन सिटी बन रही है। उन्होंने कहा कि कलाकार का सम्मान होना चाहिए। भोजपुरी कलाकार रवि किशन को गोरखपुर तो निरहुआ को यहां से लाए हैं। विकास मेरे ऊपर छोड़ दीजिए आप निरहुआ के जीताये।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे बना

संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि आजमगढ़ बहुत जल्दी हवाई सेवा दिया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे दिया है साथ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे बना रहे हैं। यह काम पहले से भी हो सकता था लेकिन जिन्हें अपनों ने सीएम बनाया वह परिवार का विकास करने में लगे रहे। आजमगढ़ में अखिलेश संकट के दौरान नहीं आये। वह करोना के संकट में आपसे मिलने जिले में 3 बार मिलने आए। जब देश संकट में था तब अखिलेश सहयोग नहीं गुमराह कर रहे थे। कहा कि पहले गरीबों को राशन नहीं मिलता था सपा के लोग गरीबों का राशन खा लेते थे। जनता ने चार बार सपा और तीन बार बसपा को मौका दिया लेकिन इन लोगों ने आपको धोखा दिया।

ये भी पढ़ें-‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन, राहुल गांधी से लेकर ये बड़े नेता हुए शामिल

ये भी पढ़ें-दिल्ली से साजिश, बिहार को 21 तक जलाने की योजना, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 3-4 लाख छात्रों को जोड़ा गया है

Up NEWS

Political News

Related Articles

Back to top button