CM शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी संग लगाई गोवर्धन की परिक्रमा, चुनाव से पहले लिया राधारानी का आशीर्वाद।

मथुरा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह संग गोवर्धन पर्वत की पैदल परिक्रमा लगाई है। वह शुक्रवार रात मथुरा पहुंचे, जहां उनकी पत्नी पहले से ही गोवर्धन की परिक्रमा कर रही थी , वही शिवराज सिंह ने मथुरा पहुंच कर अपनी पत्नी का परिक्रमा करने में साथ दिया। परिक्रमा के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के कई विधायक भी वहां साथ मौजूद थे।

CM शिवराज सिंह के गोवर्धन पहुंचने पर मथुरा के कई अध्यक्षों जैसे विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, आईजी नचिकेता झा, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडेय ने उनसे भेंट की।
सभी अधिकारी शिवराज सिंह चौहान के साथ उनके धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद दिखे।

विधानसभा चुनाव से पहले करते है गोवर्धन की पूजा –

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की परम आस्था गोवर्धन महाराज में है। इससे पहले भी वह अपनी पत्नी के साथ कई बार इसकी परिक्रमा करने आ चुके हैं। आपको बता दे की चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान हर बार गोवर्धन की पूजा करते हैं।

शिवराज सिंह चौहान का उनकी पत्नी का साथ गहरा रिश्ता है, उसी की मिसाल कायम करते हुए ,उन्होंने व उनकी पत्नी ने गोवर्धन की परिक्रमा नंगे पैर ही कर डाली। आपको बता दे की की शिवराज सिंह चौहान के मथुरा पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी वहां मौजूद थी। उन्होंने वहां राधारानी का आर्शीवाद भी लिया।

Related Articles

Back to top button