विधानसभा चुनाव से पहले सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में फ्री WI-FI का किया ऐलान

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया | आम आदमी पार्टी की सबसे महत्वाकांक्षी योजना फ्री वाईफाई की घोषणा हो गई | पहले चरण में दिल्ली के सभी बस स्टैंड पर 3000 वाईफाई के हॉटस्पॉट लगेंगे | पूरी दिल्ली में कुल 11000 हॉटस्पॉट लगेंगे | हर यूजर को प्रति महीने 15 जीबी फ्री डाटा मिलेगा | इसकी शुरुआत 16 दिसंबर से हो सकती है |

फ्री वाईफाई को लेकर कैबिनेट से मंजूरी और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है | कैबिनेट ने 8 अगस्त को 4000 बस स्टॉप और हर विधानसभा में 100 हॉटस्पॉट लगाने को मंजूरी दी थी | हॉटस्पॉट के 50 मीटर के रेंज में जितने लोग होंगे वे वाईफाई का इस्तेमाल कर पाएंगे | इसके लिए सरकार करीब सालाना 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी |

बता दें की 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में फ्री वाई-फाई देने का वादा किया था | अब आगामी विधानसभा चुनाव के पहले वादा पूरा करने की कोशिश की जा रही है | विधानसभा क्षेत्रों के लिहाज से हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे | पहले 100 हॉटस्पॉट 16 दिसंबर को लॉन्च होंगे | पहले हफ्ते में 100, उसके बाद हर हफ्ते 500 हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे | हर आधे किलोमीटर पर हॉटस्पॉट लगेगा |

वाईफाई की स्पीड अधिकतम 200 से न्यूनतम 100 एमबीपीएस होगी | एक हॉटस्पॉट पर 100 लोग इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं | इसके लिए एप बनाया है जिसे जारी किया जाएगा | केवाईसी देकर फोन पर ओटीपी से वाईफाई से कनेक्ट किया जा सकता है | लोग जिस हॉटस्पॉट के नजदीक जाएंगे, वहां ऑटोमेटिक कनेक्शन हो जाएगा |

Related Articles

Back to top button