हाईकोर्ट के निर्देशानुसार उत्तरी पूर्वी इलाके का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, लोगों से की बातचीत

दिल्ली में हो रही हिंसा के चलते आज दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले को अपनी संज्ञान में लिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले पर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को इलाके में जाकर इलाके का जायजा लेना चाहिए। जिसके बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तर पूर्वी दिल्ली में पहुंचे हैं। अरविंद केजरीवाल ने यहां पहुंचकर इलाके का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने इस इलाके में पहुंचकर वहां के निवासियों से भी बातचीत की है। लोगों से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने इलाके का जायजा भी लिया। वहीं अरविंद केजरीवाल से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि हम अभी हिंसा प्रभावित इलाके में जायजा लेने जा रहे हैं उसके बाद हम आपको बताएंगे।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ साथ आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और अन्य कार्यकर्ता भी इलाके का जायजा लेने वहां पहुंचे हैं।

इससे पहले एनएसए अजीत डोभाल ने उत्तरी पूर्वी दिल्ली के इलाकों का जायजा लिया। अजीत डोभाल पहले सीलमपुर गए फिर मौजपुर में उन्होंने लोगों से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने इलाके के लोगों से जायजा लिया। बता दे कि दिल्ली में इस हिंसा में अब तक 22 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिसमें से एक दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल हैं साथ ही आईबी के एक अफसर की भी इस हिंसा में मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हिंसक प्रदर्शन में अब तक 250 से भी ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। इन इलाकों में इतना ज्यादा पथराव हो चुका है कि सड़कें चलने लायक भी नहीं बची हुई हैं। जिन सड़कों पर पत्थरबाजी हुई उन सड़कों पर काफी ज्यादा पत्थर पड़े हुए हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हुआ है। वहीं दिल्ली पुलिस ने अब तक इस हिंसा के चलते 106 लोगों को और अभी भी गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button