मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों के साथ किया पौधारोपण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज संकल्प के अनुरुप पौधारोपण किया। चौहान ने नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। इस दिशा में  चौहान ने आज सुबह मुख्यमंत्री निवास परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर मंत्री और विधायक गण भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदोरिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सर्वश्री सीता सरन शर्मा, गिरीश गौतम, राजेंद्र शुक्ल, सुरेन्द्र पटवा, रामपाल सिंह और श्रीमती कृष्णा गौर सहित अनेक जन-प्रतिनिधियों ने मिल कर पीपल, आम, कनेर, नीम, आंवला, सप्तपर्णी सीता, अशोक और चीकू के पौधें रोपे।

 

Related Articles

Back to top button