मध्य रेल : अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों के लिए पुणे-लोनावला लोकल ट्रेन 12 से

मुंबई। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की सुविधा के लिए पुणे से लोनावाला एवं वापसी के लिए उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं आगामी 12 अक्टूबर से सीमित रूप से शुरू की जाना प्रस्तावित हैं। लोकल के चलने के समय की सूचना अलग से जारी की जाएगी।

पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर के अनुसार राज्य सरकार द्वारा पुणे के पुलिस कमिश्नर को अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को पहचान पत्र जारी करने आदि समस्त प्रक्रियाओं को देखने के लिए नोडल ऑफिसर बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर तथा उनके द्वारा नियुक्त अधिकारियों की ओर से अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की पहचान करके पहचान पत्र जारी किए जाएंगे तथा यह पहचान पत्र क्यूआर कोड पर आधारित होंगे। स्टेशन पर प्रवेश के लिए इन अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को क्यूआर कोड पहचान पत्र दिखाकर ही स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति होगी।

झंवर ने बताया कि यह उपनगरीय लोकल सेवाएं केवल राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए गए अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों के लिए ही शुरू की जा रही है। अत: पुलिस प्रशासन द्वारा जारी यात्रा अनुमति के साथ स्टेशन पर उचित टिकट/पास खरीद कर ही यात्रा प्रारंभ करें। अफवाहों पर विश्वास न करें।

Related Articles

Back to top button