शिवराज के जन्मदिन को सेवा दिवस के रुप में मनाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने आज प्रदेश भर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी नेतागणों ने पौधारोपण किया।
प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के दीर्घायु के लिए पौधारोपण कर सेवा कार्य किए। श्री चौहान के जन्मदिन को प्रदेश भर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री के आग्रह पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में पौधारोपण कर सेवा कार्यो में भागीदारी की।
प्रदेश कार्यालय में पौधारोपण के पश्चात श्री चौहान ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण सुरक्षित होता है, इसलिए मैंने प्रतिदिन पौधे लगाने का संकल्प लिया है। मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि किसी भी खास अवसर पर पौधे जरूर लगाएं।

Related Articles

Back to top button