CBSE 10th Result : CBSE 10वीं कक्षा में इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कों से ज्यादा पास हुई लड़कियां

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिसमें करीब 18 लाख छात्रों ने परीक्षाएं दी थी। एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बात की जानकारी दी है कि सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ 18 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। जो अपने रिजल्ट का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में दसवीं में कुल 91.46% छात्र इस बार पास हुए हैं जबकि अगर 2019 में देखा जाए तो 91.10 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। यानी इस बार का रिजल्ट पिछली बार के रिजल्ट से थोड़ा बेहतर जरूर आया है।

बता दें कि इस साल 18,85,885 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 18,73,015 छात्र अपीयर हुए थे और 17,13,121 छात्रों ने यह परीक्षा पास कर ली है। इस बार भी लड़कियों ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। 2020 में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.31 फ़ीसदी रहा है। वहीं लड़कों का रिजल्ट देखा जाए तो 90.14 प्रतिशत रहा है। ट्रांसजेंडर इस बार 78.95% पास हुए हैं। आंकड़ों से साफ जाहिर है कि इस बार इन लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

इस बार लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 3.17 प्रतिशत ज्यादा पास हुई है। इस रेस में लड़कियों ने बाजी मार ली है और लड़के पिछड़ गए हैं। बता दे कि 2019 में लड़कियों के पास प्रतिशत 92.45 फ़ीसदी रहा था। वही लड़कों का रिजल्ट 90.14% रहा था। यानी लड़कियों ने पिछली बार भी दसवीं की परीक्षा में बाजी मार ली थी।

इस साइट पर जाकर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं

CBSE.nic.in
CBSE.results.nic.in
Results.nic.in

इसके अलावा कक्षा दसवीं का रिजल्ट छात्र उमंग एप और डीजी लॉकर पर भी देख सकते हैं। इन ऐप के जरिए दसवीं का रिजल्ट डाउनलोड भी किया जा सकता है। यह आप आपके प्ले स्टोर में जाकर मिल जाएंगे।

Related Articles

Back to top button