शोपियां में सुरक्षाबलों का कासो अभियान शुरु

श्रीनगर,  जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने संयुक्त रूप से शुक्रवार रात शोपियां के चिटेरगाम गांव में कासो अभियान शुरु किया।

ये भी पढ़ें-चाईबासा में आइईडी विस्फोट में दो जवान शहीद, तीन घायल

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने आज सुबह गांव की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया है और बाहर निकलने के रास्तों को सील कर घर-घर तलाश अभियान शुरु किया। उन्होंने बताया हालांकि अभी तक आतंकवादियों से आमना सामना नहीं हुआ है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

उल्लेखनीय है कि शोपियां जिले में कल आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button