महिला पार्षद के साथ दुर्व्यवहार का मामला विधानसभा में उठा, जानें क्या हुआ

जयपुर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कल्पना देवी ने शून्यकाल में स्थगन प्रस्ताव के तहत यह मामला उठाया। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग भी की। उन्होंने कहा कि गत 11 फरवरी को कोटा उत्तर नगर निगम की बैठक में एक महिला पार्षद ने अपनी बात रखनी चाही। लेकिन सत्ता पक्ष के पार्षदों ने उसे घेरकर जातिसूचक शब्द कहे तथा थप्पड़ भी मारा गया।

ये भी पढ़ें-सांसद सदन की मर्यादाओं के अनुरूप आचरण करें :ओम बिरला

उन्होंने कहा कि क्या सरकार इस तरह से महिला संरक्षण कर रही है कि एक जनप्रतिनिधि अपनी बात भी नहीं रख सकता। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई।उन्होंने कहा कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए ताकि दोषी को सख्त सजा हो सके और पीड़ित पार्षद के प्रति न्याय हो सके।

Related Articles

Back to top button