राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच फिर बंद हो सकते हैं बाजार, CAIT ने व्यापारियों से मांगे सुझाव

राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के तेजी से बढ़ते मामले डराने वाले हैं। हर दिन यहां कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली सरकार भी कह चुकी है कि राजधानी दिल्ली में 31 जुलाई तक 5 लाख से ज्यादा कोरोनावायरस के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जाने लगी थी कि राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। हालांकि आज देश के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस बात को खारिज कर दिया है। इस बीच व्यापारियों की संगठन CAIT नई दिल्ली की ट्रेडर्स बॉडी को एक ऑनलाइन सर्वे भेजा है। इस सर्वे के अनुसार लोगों से सुझाव मांगा गया है कि क्या दिल्ली के बाजारों को एक बार फिर बंद करना चाहिए।

दिल्ली में कोरोनावायरस के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं वह डराने वाले हैं। हर दिन जहां राजधानी दिल्ली में हजार कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए जा रहे थे वही कल राजधानी दिल्ली में 1800 मामले दर्ज किए गए हैं जो अब तक सबसे ज्यादा है। दिल्ली में अनलॉक होने के बाद यह मामले तेजी से बढ़े हैं। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन किया जा सकता है। ऐसे में कैट CAIT की ओर से दिल्ली के व्यापारियों से बाजार बंद करने को लेकर सुझाव मांगे गए है। आज शाम तक इस पर व्यापारियों की ओर से राय भी दी जाएगी। जिस पर कल तक फैसला लिया जा सकता है।

वहीं आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह कहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन को फिर से लागू नहीं किया जाएगा। लोगों को बढ़ते मामलों की वजह से दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन किया जा सकता है। इन सभी अटकलों को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने खारिज कर दिया है। हालांकि दिल्ली सरकार पहले ही अनुमान लगा चुकी है कि 31 जुलाई तक दिल्ली में पांच लाख से ज्यादा तक कोरोनावायरस के मामले बढ़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button