झारखंड : महिला और उसके 2 बेटों के जले हुए शव मिले, हड़कंप

झारखंड – पुलिस ने गुरुवार को बताया कि झारखंड के रांची जिले के एक जंगल में एक महिला और उसके दो बेटों के जले हुए शव बरामद किए गए हैं। बाद में घटना के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों शव बुधवार को राज्य की राजधानी रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर ठाकुरगांव पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में मिले हैं। मृतक रामगढ़ जिले के बसाल थाना क्षेत्र के रसदा क्षेत्र के रहने वाले थे।
खलारी के पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा, ‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या वे आग लगाने से पहले मारे गए थे। फोरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दो बेटों के साथ 3 अप्रैल को लातेहार जिले के बालूमाठ स्थित अपने पैतृक घर के लिए निकली थी और तब से वे तीनों लापता है।
अधिकारी ने कहा कि उसने बासल पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
“प्राथमिक पूछताछ में श्री नैथानी ने कहा, हमने पाया कि पत्नी और पति के बीच कुछ विवाद थे। घर छोड़ने से पहले उनका झगड़ा हुआ था। उनके पति से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button