बुलंदशहर : पाकिस्तान की बेटी को मिली भारतीय नागरिकता

भारत की बहु बनी पाकिस्तान की बेटी को 32 साल की जद्दोजहद के बाद भाजपा सरकार ने अब भारतीय नागरिकता दी है। निकाह के बाद पिछले 32 साल से फ़ाखरा नौरीन एलटीवी पर बुलंदशहर में रह रही थी। भारतीय नागरिकता मिलने पर फाखरा नोरीन सरकार का शुक्रिया अदा कर रही है।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह पाकिस्तान की बेटी फाखरा नोरीन को भारतीय नागरिकता मिलने पर भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा रहे हैं । दरअसल पाकिस्तान के झेलम की रहने वाली फ़ाखरा नौरीन का 19 दिसंबर 1988 को बुलंदशहर के रहने वाले नसीम से निकाह हुआ था, निकाह के बाद फ़ाखरा लगातार एलटीवी पर हिंदुस्तान में रह रही थी और बराबर भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थी। लेकिन फांखरा की माने तो 50 साल की उम्र में जाकर उसे अब 32 साल बाद भारत की नागरिकता मिली है। भारत की नागरिकता मिलने के बाद परिवार में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button