गोपालगंज में रिश्तों की मर्यादा टूटी: चाची-भतीजे के प्रेम ने लिया खौफनाक मोड़

चाची और भतीजे के बीच बना अवैध संबंध परिवार को लगी भनक तो मचा बवाल जहर खाकर दोनों ने दी जान देने की कोशिश

Bihar news: बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां रिश्तों की मर्यादा टूटने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर (सोनू, काल्पनिक नाम) और उसकी 25 वर्षीय चाची (रानी, काल्पनिक नाम) के बीच प्रेम संबंध बन गए। जानकारी के मुताबिक, रानी की शादी दिसंबर 2025 में बिनोद नाम के युवक से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद पति रोजगार के सिलसिले में पुणे चला गया, जिसके बाद घर में चाची और भतीजे के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

छह महीने तक छिपा रहा रिश्ता, फिर खुला राज

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच यह संबंध करीब छह महीने तक गुपचुप चलता रहा। लेकिन धीरे-धीरे इसकी भनक परिवार वालों को लग गई, जिसके बाद घर में तनाव और विवाद शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पति बिनोद को पुणे से वापस बुलाया गया। 16 अप्रैल को उसके घर लौटने के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया और परिवार में तनाव चरम पर पहुंच गया।

Bihar news: चौंकाने वाला कदम: दोनों ने खाया जहर

इसी बीच एक दिन ऐसा भी आया जब भतीजे सोनू ने चाची और चाचा को एक साथ देख लिया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया और आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। बाद में दोनों चाची और भतीजा ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ (कीटनाशक) खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शादी की जिद और गांव में सनसनी

Bihar news: जानकारी के अनुसार, इलाज के दौरान भी दोनों एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़े हुए हैं। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और परिजन पूरे मामले को संभालने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन यह घटना समाज में रिश्तों और मानसिक स्थिति को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मातृत्व अवकाश को लेकर महिलाओं को मिली राहत

Related Articles

Back to top button