बड़गाम : एसपीओ 2 एके 47 रायफल लेकर फरार

बड़गाम। जिले के चंडूरा इलाके में स्थित एसओजी कैंप से मंगलवार देर रात एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) फरार हो गया। वह अपने साथ दो एके 47 रायफल और तीन मैगजीन भी ले गया है। घटना का पता चलते ही हड़कंप मच गया है। सुरक्षा बल एसपीओ की तलाश में लगे हैं।

चंडूरा इलाके में स्थित एसओजी कैंप से एसपीओ अलताफ हसन भट पुत्र हसन भट निवासी काजीपुरा बडगाम मंगलवार देर रात से फरार है। वह अपने साथ दो एके 47 रायफल और एके 47 रायफल की तीन मैगजीन भी ले गया है। अलताफ हसन भट बीते पांच साल से एसपीओ तैनात था। खबर लिखने तक उसका कुछ पता नहीं था।

Related Articles

Back to top button