बसपा ने आयोग को सौंपी 30 स्टार प्रचारकों की सूची, सतीश चंद्र मिश्रा का नाम सबसे ऊपर

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव के मद्देनजर अपने पार्टी के 30 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाते हुए उनकी सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। इस सूची में महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को नाम सबसे ऊपर दर्ज है।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अंतत: अपने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग के कार्यालय भेज दी। इस सूची में मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा पर फिर एक बार भरोसा जताया है। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों ब्राह्मण विवादों के सुर्खियों में बने होने के बाद मायावती ने ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने के लिए सतीश चंद्र मिश्रा को पुन: चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है।

बता दें कि सतीश चंद्र मिश्रा ने ​बीते एक माह में 64 अलग अलग बैठकें की है। जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से सिर्फ ब्राह्मण नेताओं को बुलाया गया था। उनसे विधानसभाओं की स्थितियां समझी गयी और उपचुनाव में पूरे तैयारी के साथ प्रचार में उतरने के​ निर्देश दिये गये।

बसपा की स्टार प्रचारकों की सूची में सतीश चंद्र मिश्रा के अलावा आकाश का नाम भी शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजनीति में दखल रखने वाले बसपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के नेताओं के नाम सूचीबद्ध किये गये हैं।

Related Articles

Back to top button