MCD में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, डिप्टी कमिश्नर 4 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CBI की बड़ी कार्रवाई, MCD अधिकारी गिरफ्तार 4 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए पूरे विभाग में मचा हड़कंप, जांच जारी

दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी 4 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे, तभी CBI की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक कुमार मिश्रा ने एक काम को करने के बदले 4 लाख रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत CBI तक पहुंची, जिसके बाद एजेंसी ने ट्रैप बिछाया। जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल CBI उनसे पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। इस कार्रवाई के बाद MCD के भीतर हड़कंप मच गया है और विभाग के कई अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

MCD क्या है?

दिल्ली नगर निगम देश के सबसे बड़े शहरी निकायों में से एक है, जो दिल्ली के करीब 96% इलाके में सफाई, स्वास्थ्य, सड़क, और अन्य नागरिक सुविधाएं संभालता है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1958 को हुई थी। बाद में इसे तीन हिस्सों में बांटा गया था, लेकिन 22 मई 2022 को फिर से एकीकृत कर दिया गया। इसका मुख्यालय मिंटो रोड स्थित सिविक सेंटर में है।

Related Articles

Back to top button