Bollywood : शादी के 2 महीने बाद हुई नेहा कक्कर प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें

बॉलीवुड कि महशुर सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं। नेहा ने सोशल मीडिया पर पति रोहनप्रीत सिंह संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है। नेहा ने जो फोटो शेयर की उसमें वो डेनिम डंगरी पहने हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है और उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर नेहा ने लिखा, ‘#KhyaalRakhyaKar’। आपको बता दे कि नेहा ने 24 अक्टूबर को सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी।

जैसे ही नेहा और रोहनप्रीत ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

मालूम हो कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके कुछ दिन बाद से ही दोनों की शादी को लेकर खबरें आने लगी थीं। हालांकि शुरुआत में नेहा के फैंस उनकी शादी की खबरों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे लेकिन नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को धूम-धाम से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों हनीमून पर दुबई गए थे और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

Related Articles

Back to top button