U.P : BJP के कार्यकर्ताओं ने देश के वीर जवानों के नाम जलाए दीपक

प्रयागराज : दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय कीडगंज में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दीपक देश की सरहदों पर रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के नाम से जलाए।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज अगर हम वास्तव में दिवाली, दशहरा, होली मना पा रहे हैं तो इसके सही हकदार अगर कोई है तो हमारे भारत की सेना की वीर सैनिक है। जो अपने प्राणों की आहुति दे करके हमारी रक्षा करते हैं और हम सब अपने घरों में रहकर खुशहाली पूर्वक सभी त्योहार मना पाते हैं।
 इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता और देश के वीर सिपाहियों का जयकारा लगाकर एक दीपक भारत के वीर सैनिकों के नाम जलाए। इस दौरान गिरि बाबा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, रमेश पासी, दीनानाथ कुशवाहा, नरेंद्र जायसवाल, मुकेश लारा, संस्कार सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button