27 जनवरी को भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

श्रीगंगानगर, राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 जनवरी को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।

पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि रतन गणेशगढ़िया ने आज बताया कि इससे पहले इसी दिन जिले की आठ नगर पालिकाओं में नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों, अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का अभिनंदन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए भाजपा नेताओं ने पूरे जिले में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें-डोरस्वामी राजू का इलाज के दौरान निधन, चंद्रशेखर राव ने जताया शोक

इसी क्रम में सादुलशहर में भाजपा देहात मंडल की कल शाम आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़,

नवनिर्वाचित चेयरपर्सन कांता खीचड़ और उपाध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल भी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि राज्य में जब से अशोक गहलोत की सरकार आई है,

भाजपा शासनकाल में शुरू की गई योजनाओं तथा नीतियों को एक-एक कर बंद अथवा बदल दिया गया है।

सरकार ने वायदे के अनुसार किसानों को कोई राहत नहीं दी है।

किसान कर्ज माफी के नाम पर सिर्फ ढकोसला किया गया है।

कृषि कनेक्शनों के मामले में किसानों के साथ यह सरकार अन्याय कर रही है।

इसी प्रकार डीजल-पेट्रोल पर सरकार वैट में कटौती कर जनता को राहत नहीं दे रही,

जिससे महंगाई बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button