भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अमरोहा के नौगावां सादात में उपचुनाव के मद्देनजर किया दौरा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज अमरोहा के नौगावां सादात में उपचुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने गांव अकबरपुर पट्टी और याहियापुर में ग्राम चौपाल और बूथ समितियों को संबोधित किया। इसके उपरांत भाजपा ज़िला कार्यालय में पार्टी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपचुनाव में जी जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश और योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर दौड़ रहा है। ऐसे में जनता अपना भला बुरा अच्छी तरह समझने लगी है। उन्होंनेे कहा कि चेतन चौहान जनता के बीच के लोकप्रिय नेता थे, ऐसे में नौगावां सादात की जनता उपचुनाव में उनकी पत्नी संगीता चौहान को रिकार्ड मतों से जिताकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने वाली है। उन्होंने दावा किया कि उपचुनावों में भाजपा सभी सीटों पर जीत का परचम लहराने वाली है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर विधायक राजीव तरारा व महेंद्र सिंह खडगवंशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button