यूपी के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी उपचुनावी लहर गोते खा रही है। ऐसे में कानपुर पहुँचें कांग्रेस नेता एवं राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाली 11 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का पत्ता साफ होने वाला है। हालांकि उन्होंने जीतने वाली पार्टी को लेकर कोई दावा नहीं किया।

कानपुर के गोविंद नगर विधान सभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा था। यहाँ प्रमोद तिवारी ने उनके प्रचार के लिए शास्त्री नगर, काकादेव में जनसभाएं की। प्रचार के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का सफाया होने का दावा किया। हालाँकि उन्होंने कांग्रेस को अकेले जीत का दावेदार भी नही बताया लेकिन यह जरूर साफ किया है कि सपा और बसपा उपचुनाव को लेकर गंभीर नही है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में कोई कलह नहीं

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि करिश्मा को प्रियंका गांधी ने आगे किया है और वह चुनाव भी जीतेंगी। हालांकि अंदुरनी कलह के सवाल पर उन्होंने साफ़ मना कर दिया। कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हर वह नेता और कार्यकर्ता करिश्मा के साथ है जो पार्टी के प्रति समर्थित है। बता दें कि करिश्मा को टिकट दिए जाने से फिलहाल पार्टी में कलह के माहौल के कोई आसार नहीं हैं। हालाँकि सूत्रों के अनुसार बीजेपी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की टिकट फाइनल होते ही पार्टी में अंदरूनी कलह की संभावनाएं बन रही हैं।

मोहम्मद असलम की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button