कोरोनावायरस से बिहार में बीजेपी एमएलसी की हुई मृत्यु, बिहार सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख

बिहार में बीजेपी के विधान पार्षद सदस्य सुनील कुमार सिंह की कोरोनावायरस के चलते मौत हो गई है। जिससे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बड़ा धक्का लगा है। बता दें कि बिहार में कोरोनावायरस से किसी राजनेता की यह पहली मौत है। वहीं सुनील कुमार सिंह का इलाज पटना के एम्स में चल रहा था। ऐसे में उनके निधन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दुख जताया है।

बताया जा रहा है कि सुनील सिंह की उम्र 66 साल की थी। इसी के साथ उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटी भी हैं और एक बेटी है। सुनील सिंह की मौत से पूरे परिवार में सन्नाटा पसर गया है। वहीं एम्स के कोवि़ड-19 नोडल ऑफिसर संजीव कुमार ने पीटीआई को बताया कि सुनील कुमार सिंह की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है। वह डायबिटीज और हाइपरटेंशन से पीड़ित थे और वेटिंलेटर पर थे।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधान परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह और अन्य नेताओं के एक समूह ने एमएलसी सुनील सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया।

नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि एमएलसी सुनील सिंह लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय थे और सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी। उनकी मृत्यु से राजनीति और समाज को एक अपूरणीय क्षति हुई है।

Related Articles

Back to top button