बीजेपी अधर्म के रास्ते पर है योगी धार्मिक नहीं है– राहुल गांधी…

उत्तर प्रदेश– कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए को कहा कि भाजपा देश की सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं अधर्म है।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा योगी जी को अगर हिंदू धर्म समझ आता तो वह जो करते हैं वो नहीं करते वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं।वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं।

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार ने सवाल किया सवाल किया कि उत्तर प्रदेश में जो धर्म की आंधी चल रही है इस स्थिति में कांग्रेस क्या करेगी।

राहुल गांधी योगी तक ही नहीं रुके बल्कि परामचरितमानस, ब्राह्मणों पर की टिप्पणी तक पहुंच गए सूत्रों का कहना है कि इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा आपने कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी है। यह धर्म नहीं है। मैंने इस्लाम के बारे में पढ़ा, ईसाई धर्म के बारे में पढ़ा है, यहूदी धर्म के बारे में पढ़ा है बौद्ध धर्म के बारे में पढ़ा है। हिंदू धर्म तो मैं समझता हूं।कोई धर्म नहीं कहता है कि नफरत फैलाओ।

उत्तर प्रदेश में भाजपा जो कर रही है वो धर्म नहीं अधर्म है।उन्होंने कहा कि जैसे ही व्यक्ति तपस्या करना बंद कर देता है तो उसके लिए भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है।

कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, जबकि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसके विपरीत हैं।उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का नाम। लेते हुए कहा कि यह छोटा और पहला कदम है।आगे और भी प्रयास किए जाएंगे। अब भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में ही नहीं बल्कि अब यह जन यात्रा बन चुकी है जो निरंतर चलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button