इंसानियत के लिए खतरा है बीजेपी सरकार ,प्रियंका गांधी..

उत्तर प्रदेश– कानपूर देहात प्रशासन के ऊपर गंभीर आरोप लग रहे हैं। अवैध कब्जा मुक्त कराने गए प्रशासन पर आरोप है कि उसने अवैध भूमि पर कब्जा कर रखें एक परिवार की झोपड़ी में आग लगा दी।उस झोपड़ी में मौजूद मां और बेटी जिंदा जलकर गई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई है।

इस घटना के बाद कांग्रेस की महाराष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा सरकार के बुलडोजर पर लगा अमानवीयता का चश्मा इंसानियत व संवेदनशीलता के लिए खतरा बन चुका है। कानपुर की यह हृदय विदारक घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। हम सबको इस मानवता के खिलाफ आवाज उठानी होगी कानपुर के पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि पीड़ितों की पहचान प्रमिला दीक्षित (45) और उनकी बेटी नेहा दीक्षित (20) के रूप में हुई है, जिन्होंने ‘ग्राम समाज’ भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए गए पुलिस, जिला प्रशासन और राजस्व टीम के सामने यह घातक कदम उठाया।

Related Articles

Back to top button