EXCLUSIVE : भाजपा डिबेट प्रवक्ता नीरज शर्मा ने दिया नारा ‘ब्राह्मण बचाओ योगी हटाओ’, BJP प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश में लगातार कई ऐसी वारदातें हो गई हैं जिसके बाद अब योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। अबे ऐसे ही में राष्ट्रीय स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज शर्मा और भाजपा के डिबेट प्रवक्ता ने भी योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। जिस पार्टी के लिए नीरज शर्मा डिबेट करते हैं आज उसी पार्टी के मुख्यमंत्री को नीरज शर्मा ने कटघरे में खड़ा कर दिया है।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज शर्मा ने उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों के साथ बुरा बर्ताव करने पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने योगी सरकार पर कई बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। न्यूज़ नशा पर यह पत्र आपको एक्सक्लूसिव दिखा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक ब्राह्मण समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है और ब्राह्मण समाज की प्रतिदिन हत्या हो रही है। अमेठी में जो आर्मी का जवान था उसके पिता को मार दिया गया गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी को मार दी प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है उनके साथ बलात्कार किया जा रहा है और मार दिया जाता है। सरकार इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज को टारगेट किया जा रहा है प्रतिदिन हत्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है अब हमें लगता है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण सुरक्षित नहीं है। सरकार ने मौन व्रत ले लिया है। कहां रामराज्य की बात होती थी। उत्तर प्रदेश हत्या का प्रदेश बन गया है। हम सरकार से मांग करते हैं और अपील करते हैं या तो सरकार ब्राह्मण को शोषण करना बंद करें नहीं तो देशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।’

उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा है कि सरकार ब्राह्मण समाज और स्वर्ण समाज को हल्के में ना लें। उत्तम प्रदेश बनाने की बात थी सबका साथ सबका विकास की बात थी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात थी। इन बातों में कोई दम नहीं है सब इनके विपरीत हो रहा है मैं अपील करता हूं कि सरकार सुधर जाए भाजपा का विनाश करने में यह लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा को 2022 में मिटाना चाहते हैं एक जाति विशेष की सुनवाई की जा रही है। हमारे लिए किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हमारी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है शासन-प्रशासन मुख्यमंत्री जी से चलता है अगर यह स्थिति रही तो 2022 में हम सरकार नहीं बना पाएंगे।

उन्होंने आगे लिखा है कि केंद्रीय नेतृत्व भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष से अपील की जाती है कि उत्तर प्रदेश को बचा लो ब्राह्मण समाज को बचा लो भाजपा को बचा लो न्यायपालिका को बचा लो।

उन्होंने लिखा है कि

भाजपा बचाओ योगी हटाओ
ब्राह्मण बचाओ योगी हटाओ
न्यायपालिका बचाओ योगी हटाओ
उत्तर प्रदेश बचाओ योगी हटाओ

नीरज शर्मा ने आगे लिखा है कि प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डिबेट के लिए आदेशित किया है। मैंने भाजपा की बहुत डिबेट की है। भाजपा का वफादार हूं भाजपा की नीति रीति के सिद्धांत को मानता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके विपरीत चल रहे हैं। कोई मंत्री व अन्य पदाधिकारी भाजपा बोल नहीं पा रहा है मैं अपनी पार्टी का नुकसान होते नहीं देख सकता इसलिए मुझे बोलना पड़ रहा है क्योंकि मैं राष्ट्रीय स्वयं आर्मी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हूं और भाजपा का डिबेट प्रवक्ता भी हूं मेरे लिए दोनों समान है।

Related Articles

Back to top button