बिल गेट्स बढ़े किसानी की ओर, जानें अमेरिका में कितनी खरीदी जमीन

देश की राजधानी दिल्ली में जहां करीब 2 महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। नये कृषि कानून से पूंजीपतियों पर जमीन हड़पने का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं मुकेश अंबानी ने एक बयान दिया था कि हमारा जमीन या खेती से सम्बन्धित कोई कारोबार नहीं है, न भविष्य की योजना है।

अब एक जानकारी आई है कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स अमेरिका के सबसे बड़े किसान बन गए हैं। उन्होंने देश के 18 राज्यों में दो लाख 42 हजार एकड़ जमीन खरीदी है। इसमें से ज्यादातर खेती करने योग्य भूमि है। मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स अमेरिका के ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिनके पास इतनी जमीन है। रिपोर्ट के मुताबिक इस जमीन पर स्मार्ट सिटी का निर्माण कराया जाएगा।

इसके साथ बिल गेट्स की योजना बड़े पैमान पर फसल उगाने की है। गेट्स के पास कुल 2,68,984 एकड़ जमीन पर मिलकियत हो गई है। खरीदी गई जमीन पर बिल गेट्स क्या करेंगे उसके बारे में नहीं बताया गया है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिल गेट्स ने एरिजोना में स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए जमीनें खरीदी हैं। उनका सपना है कि वह एक बेहतरीन स्मार्ट सिटी बनाएं। 2008 में बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने घोषणा की थी कि उनका फाउंडेशन अफ्रीका और दुनिया के अन्य विकासशील देशों के दोटे किसानों को कृषि क्षेत्र में मदद करेंगे।

65 वर्षीय बिल गेट्स ने अमेरिका के लुसियाना में 69 हजार एकड़, अर्कंसस में करीब 48 हजार एकड़, एरिजोना में 25 हजार एकड़ खेती योग्य जमीन खरीदी है। जानकारों का कहना है कि बिल गेट्स अगर कृषि के क्षेत्र में आते हैं तो इससे अमेरिका में सस्टनेबल फार्मिंग को काफी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button