बड़ी खबर: युवक ने मंदिर में शिवलिंग पर कर दी पेशाब, हुआ बवाल.. हिंदू संगठन ने मुस्लिम बस्ती पर धावा बोला! तनाव..

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार देर रात धार्मिक विवाद ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने मंदिर में स्थित शिवलिंग में पेशाब कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अशोक नगर के दुर्गा मंदिर में हुई घटना

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर दुर्गा मंदिर की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम अशरफ खान बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने मंदिर परिसर में स्थित शिवलिंग में पेशाब किया। यह खबर फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

नाराज भीड़ ने मुस्लिम बस्ती में किया पथराव

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ ने नजदीकी मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ कर दी। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। कई घरों की खिड़कियों और शीशों को नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली

सूचना मिलते ही पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई और देर रात फ्लैग मार्च निकालकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

पथराव में कई घरों को नुकसान, दहशत का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बवाल के दौरान कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ हुई। इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। कई परिवार अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए। फिलहाल, इलाके में शांति बनी हुई है लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी अशरफ खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शांति बनाए रखने की अपील

बिलासपुर एसपी ने कहा कि “स्थिति अब नियंत्रण में है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।”
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button