Shocking Video: लड़कियां खुलेआम कर रहीं लड़कों से लूटपाट, पहले मारपीट की और फिर आँखों में लाल मिर्च झोंकी!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। दो युवतियों ने बाइक सवार दो युवकों को रोका, पैसे मांगे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। यही नहीं, एक युवक की आंखों में मिर्च पाउडर भी झोंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक पीड़ित युवकों ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
कैसे हुआ विवाद?
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रायपुर रोड बस स्टैंड के पास बाइक सवार दो युवक जा रहे थे। तभी स्कूटी पर सवार दो युवतियों ने उन्हें रोक लिया और पैसे की मांग की। जब युवकों ने आपत्ति जताई, तो युवतियों ने फंसाने की धमकी दी। इसी बीच, एक युवती ने युवक को थप्पड़ मार दिया और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। दूसरी युवती ने बाइक पर बैठे दूसरे युवक से मारपीट शुरू कर दी।
अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो रहा है
आम जनता बदमाशों लुटेरे के आतंक से त्रस्त है,
अब लड़कियों भी लुट के धंधे में आने लगी है,
बिलासपुर में मिर्ची गैंग की लड़कियों ने युवक को रोक पैसे मांगे नहीं देने पर थप्पड़ मार आंख में मिर्ची पाउडर डाला।@rpsinghraipur @CGVOICE00777 pic.twitter.com/M2WtKklR16— CG_04 (@CG_wasi) September 29, 2025
संदिग्ध रूप से घूमती दिखीं युवतियां
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये दोनों युवतियां शहर में अक्सर संदिग्ध गतिविधियों में देखी जाती हैं। दिन में वे छत्तीसगढ़ भवन के पास और रात में सिरगिट्टी क्षेत्र में लड़कों के साथ घूमती नजर आती हैं।
वीडियो से खुला मामला
करीब 16 सेकेंड का वायरल वीडियो घटना की पूरी कहानी बयां कर रहा है। इसमें एक युवक चीख-चीखकर युवतियों पर फंसाने का आरोप लगाता दिख रहा है। तभी एक युवती उसे थप्पड़ मार देती है। वीडियो में जहां बाइक का नंबर साफ नजर आता है, वहीं युवतियों की स्कूटी का नंबर कपड़े से ढंका हुआ दिख रहा है।
पुलिस का क्या कहना है?
सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि अभी तक मामले की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है, तो वीडियो के आधार पर युवकों और युवतियों दोनों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।



