बीजापुर : पेदागेल्लूर-गोलकुंडा मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की हुई मौत

बीजापुर। जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पेदागेल्लूर और गोलकुंडा पहाड़ी के बीच मंगलवार को हुए मुठभेड़ में एक नक्सली को पुलिस ने मार गिराया था, जिसका शव बरामद कर लिया गया था। वहीं एक महिला नक्सली मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुई थी, जिसे नक्सली अपने साथ ले जाने में सफल रहे थे, जिसकी मौत हो जाने की खबर मिली है। मृत महिला नक्सली का नाम पद्यम सुक्खी बताया गया है। बीजापुर एसपी कमललोचन ने गुरुवार को इसकी पुष्टि किया है।

पेदागेल्लूर-गोलकुंडा में 20 अक्टूबर को हुए मुठभेड़ में महिला नक्सली पद्यम सुक्खी की मौत की पुख्ता सूचना के बाद बीजापुर पुलिस ने उक्त मुठभेड़ में कुछ और नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया है। इनमें से एक घायल पद्यम सुक्खी भी थी, जिसकी मौत हो चुकी है। वहीं इस हमले में पुलिस के दो जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया गया था।

Related Articles

Back to top button