bihar election : नालंदा सात विधानसभा के लिये 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, दो प्रत्याक्षी ने लिया नाम वापस

नालंदा जिले के सात विधानसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए कुल 144 प्रत्यशी चुनावी मैदान में है। नामांकन वापसी के आज अंतिम दिन दो प्रत्यशियों ने अपना नामजदगी का पर्चा वापस लिया है। जिसमे अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी वीणा सिन्हा, बिहारशरीफ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्यशी मो आसिफ अहसन में नाम वापस लिया है। इसके साथ जिले के अस्थावां विधानसभा से कुल 19, बिहारशरीफ विधानसभा से 23, राजगीर विधानसभा से 22, इस्लामपुर विधानसभा से 17, हिलसा विधानसभा से 19, नालंदा विधानसभा से 20 एयर हरनौत विधानसभा से कुल 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी विधानसभा में 16 से अधिक प्रत्याशी है, जिसके कारण सभी बूथों पर दो दो बैलेट यूनिट लगाया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button